बुधवार व्रत उद्यापन विधि
Budhvar Vrat Udyapan Vidhi in Hindi Page 4/7


पाद्य:-

पाद्य धोने के लिये मंत्र के उच्चारण क साथ पुष्प से बुध देव को जल अर्पित करें:-
ऊँ दुर्बुद्धिनाशाय नम: पाद्यो पाद्यम समर्पयामि

अर्घ्य:-

पुष्प से अर्घ्य के लिये बुध देव को जल अर्पित करते हुये मंत्र का उच्चारण करें:-
ऊँ सुबुद्धिप्रदाय नम: अर्घ्यम समर्पयामि

आचमन:-

पुष्प से आचमन के लिये बुध देव को जल अर्पित करते हुये मंत्र का उच्चारण करें:-
ऊँ सौम्यग्रहाय नम: आचमनीयम् जलम् समर्पयामि।

स्नान:-

पुष्प से स्नान के लिये बुध देव को जल अर्पित करते हुये मंत्र का उच्चारण करें:-
ऊँ सर्वसौख्यप्रदाय नम: स्नानम् जलम् समर्पयामि।

पंचामृत- स्नान:-

पुष्प से पंचामृत स्नान के लिये बुध देव को पंचामृत अर्पित करते हुये मंत्र का उच्चारण करें:-
ऊँ सोमात्मजाय नम: पंचामृत स्नानम् समर्पयामि।

शुद्धोदक- स्नान:-

पंचामृत स्नान के बाद दूसरे पात्र में गंगाजल लेकर चम्मच से बुध देव को शुद्धोदक स्नान के लिये जल अर्पित करते हुये मंत्र का उच्चारण करें:-
ऊँ बुधाय नम: शुद्धोदक स्नानम् समर्पयामि।

यज्ञोपवीत:-

मंत्र उच्चारण के द्वारा बुध देव को यज्ञोपवीत अर्पित करें :-
ऊँ सुबुद्धिप्रदाय नम: यज्ञोपवीतम् समर्पयामि