बुधवार व्रत उद्यापन विधि
Budhvar Vrat Udyapan Vidhi in Hindi Page 3/7


ध्यान:-

दोनों हाथ जोड़ बुध देव का ध्यान करें:-
बुधं त्वं बोधजनो बोधव: सर्वदानृणाम्।
तत्त्वावबोधंकुरु ते सोम पुत्र नमो नम:॥

आवाहन :-

अब हाथ में अक्षत तथा फूल लेकर बुध देव का आवाहन निम्न मंत्र के द्वारा करें:-

ऊँ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रतिजागृहि त्वमिष्टापूर्ते सं सृजेथामयं च ।
अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन्विश्वे देवा यजमानश्च सीदत ।।

सभी वस्तुएँ बुध देव के पास छोड़ दें।

आसन :-

हाथ में पुष्प लेकर मंत्र के द्वारा बुध देव को आसन समर्पित करें:-

ऊँ सौम्यग्रहाय नम: आसनम् समर्पयामि।