सोमवार व्रत उद्यापन विधि:-(Somvar Udyapan Vidhi)

शुद्धोदक स्नान-
पंचामृत स्नान के बाद दूसरे पात्र में गंगाजल लेकर चम्मच से शिव-पार्वती को शुद्धोदक स्नान के लिये जल अर्पित करते हुये मंत्र का उच्चारण करें-
ऊँ नम: शिवाय शुद्धोदक स्नानम् समर्पयामि।
ऊँ महागौर्ये नम: शुद्धोदक स्नानम् समर्पयामि।

यज्ञोपवीत :-
मंत्र उच्चारण के द्वारा शिव जी को यज्ञोपवीत अर्पित करें-
ऊँ नम: शिवाय यज्ञोपवीतम् समर्पयामि। उपवस्त्र :-
मंत्र उच्चारण के द्वारा पार्वती जी को उपवस्त्र अर्पित करें-
ऊँ महागौर्ये नम: उपवस्त्रम् समर्पयामि।
वस्त्र- मंत्र :-
मंत्र उच्चारण के द्वारा शिव जी एवं पार्वती जी को वस्त्र अर्पित करें (शिव जी को सफेद वस्त्र और पार्वती जी को लाल वस्त्र)-
ऊँ नम: शिवाय वस्त्रम् समर्पयामि।
ऊँ महागौर्ये नम: वस्त्रम् समर्पयामि।

अक्षत:-
मंत्र उच्चारण के द्वारा शिव जी एवं पार्वती जी को अक्षत अर्पित करे:-
ध्याये नित्यं महेशरजतगिरिनिभि चारुचन्द्रावतंसं।
ऊँ नम: शिवाय अक्षतम् समर्पयामि।
ऊँ महागौर्ये नम: अक्षतम् समर्पयामि।

चन्दन- मंत्र:-
मंत्र उच्चारण के द्वारा शिव जी एवं पार्वती जी को चंदन अर्पित करें(शिव जी को सफेद और पार्वती जी को लाल चंदन)-
ऊँ नम: शिवाय चंदनम् समर्पयामि।
ऊँ महागौर्ये नम: चंदनम् समर्पयामि।