सोमवार व्रत उद्यापन विधि:-(Somvar Udyapan Vidhi)

आसन:-
हाथ में पुष्प लेकर मंत्र के द्वारा शिव-पार्वती को आसन समर्पित करें
ऊँ नम: शिवाय आसनम् समर्पयामि।
ऊँ महागौर्ये नम: आसनम् समर्पयामि।

पाद्य-मंत्र:-
पाद्य धोने के लिये मंत्र के उच्चारण क साथ पुष्प से शिव-पार्वती को जल अर्पित करें
ऊँ नम: शिवाय पाद्यो पाद्यम् समर्पयामि।
ऊँ महागौर्ये नम: पाद्यो पाद्यम् समर्पयामि।

अर्घ्य- मंत्र
पुष्प से अर्घ्य के लिये शिव-पार्वती को जल अर्पित करते हुये मंत्र का उच्चारण करें-
ऊँ नम: शिवाय अर्घ्यम् समर्पयामि।
ऊँ महागौर्ये नम: अर्घ्यम् समर्पयामि।

आचमन- मंत्र :-
पुष्प से आचमन के लिये शिव-पार्वती को जल अर्पित करते हुये मंत्र का उच्चारण करें-
ऊँ नम: शिवाय आचमनीयम् जलम् समर्पयामि।
ऊँ महागौर्ये नम: आचमनीयम् जलम् समर्पयामि।

पंचामृत स्नान:-
किसी पात्र में पंचामृत लेकर चम्मच से शिव-पार्वती को पंचामृत स्नान के लिये पंचामृत अर्पित करते हुये मंत्र का उच्चारण करें-
ऊँ नम: शिवाय पंचामृत स्नानम् समर्पयामि।
ऊँ महागौर्ये नम: पंचामृत स्नानम् समर्पयामि।