बुधवार व्रत उद्यापन विधि
Budhvar Vrat Udyapan Vidhi in Hindi Page 6/7
नैवेद्य :-
मंत्र उच्चारण के द्वारा बुध देव को नैवेद्य अर्पित करें:-
ऊँ सौम्यग्रहाय नम: नैवेद्यम् समर्पयामि
आचमन:-
पुष्प से आचमन के लिये बुध देव को जल अर्पित करते हुये मंत्र का उच्चारण करें:-
ऊँ सर्वसौख्यप्रदाय नम: आचमनीयम् जलम् समर्पयामि।
करोद्धर्तन :-
मंत्र उच्चारण के द्वारा बुध देव को करोद्धर्तन के लिये चंदन अर्पित करें:-
ऊँ सोमात्मजाय नम: करोद्धर्तन समर्पयामि।
ताम्बुलम् :-
पान के पत्ते को पलट कर उस लौंग,इलायची,सुपारी, कुछ मीठा रखकर दो ताम्बूल बनायें। मंत्र के द्वारा बुध देव को ताम्बुल अर्पित करें:-
ऊँ बुधाय नम: ताम्बूलम् समर्पयामि।
दक्षिणा:-
मंत्र के द्वारा बुध देव को दक्षिणा अर्पित करें:-
ऊँ दुर्बुद्धिनाशाय नम: दक्षिणा समर्पयामि |
हवन :-
हवन –कुण्ड में आम की समिधा सजायें। हवन कुण्ड की पंचोपचार विधि से पूजा करें। हवन सामग्री में घी, तिल, जौ तथा चावल मिलाकर निम्न मंत्र के द्वारा १०८ आहुति दें :-
ऊँ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रतिजागृहि त्वमिष्टापूर्ते सं सृजेथामयं च ।
अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन्विश्वे देवा यजमानश्च सीदत ।।स्वाहा॥