सोलह सोमवार व्रत उद्यापन विधि:-(Solah Somvar Udyapan Vidhi) Page 5/7
बिल्व-पत्र :-
मंत्र उच्चारण के द्वारा शिव जी को बिल्व-पत्र अर्पित करें-
ऊँ नम: शिवाय बिल्वपत्रम् समर्पयामि।
पुष्प एवं पुष्पमाला:-
मंत्र उच्चारण के द्वारा शिव जी को पुष्प अर्पित करें-
ऊँ नम: शिवाय पुष्पम् समर्पयामि।
धूप- मंत्र:-
मंत्र उच्चारण के द्वारा शिव जी को धूप अर्पित करें:-
ऊँ नम: शिवाय धूपम् समर्पयामि।
दीप- मंत्र –
घी का दीपक जलाकर मंत्र के द्वारा महादेव को दीप अर्पित करें:-
ऊँ नम: शिवाय दीपम् समर्पयामि।
नैवेद्य :-
पात्र या थाली में सभी नैवेद्य एवं फल रखकर मंत्र के द्वारा शिव जी को नैवेद्य अर्पित करें-
ऊँ नम: शिवाय नैवेद्यम् समर्पयामि।