सोमवती अमावस्या उद्यापन विधि - Somvati Amavasya Udyapan Vidhi Page 4/8

आचमन:-

आचमनी से जल लेकर मंत्र उच्चारण के साथ आचमन के लिये जल समर्पित करें:-
कपूरैलवंगाढ़्यै शीतलं सलिलं प्रभो ।
रमारमण कृष्णात्वमाचम्य प्रतिगृह्यताम्॥

स्नान:-

आचमनी से जल लेकर मंत्र उच्चारण के साथ स्नान के लिये जल समर्पित करें:-
गंगा कृष्णा गौमती च कावेरीच शतहृदा ।
ताभ्यआनीतमुदकं स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम्॥

पंचामृत स्नान:-

आचमनी/पुष्प से पंचामृत लेकर मंत्र उच्चारण के साथ पंचामृत स्नान के लिये पंचामृत समर्पित करें:-
पंचामृतमयाऽनीतं पयोदधि घृतं मधु ।
शर्करागुड़सन्युक्तं स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम्॥

शुद्धोदक स्नान:-

आचमनी/पुष्प से गंगाजल लेकर मंत्र उच्चारण के साथ शुद्धोदक स्नान के लिये गंगाजल समर्पित करें:-
गंगा च यमुना चैव गोदावरी सरस्वती ।
नर्मदा सिन्धु कावेरी जल स्नान मयार्पितम्॥

वस्त्र:-

हाथ में पीला वस्त्र लेकर मंत्र उच्चारण के साथ वस्त्र समर्पित करें:-
पीतवासस्त्वयि प्रभो मया यत्समुपाहृतम्।
वास: प्रीत्या गृहाणेदं पुरुषोत्तम केशव ॥