How to remove holi color? जाने होली का रंग कैसे छुडाये?

होली के रंग छुड़ाने के उपाय:-
1. आटे या बेसन में 2 से 4 बूंद नीम्बू का रस मिलायें। इस मिश्रण को शरीर पर लगा कर रंग छुड़ायें।
2. कच्चे पपीते को कद्दूकस कर इसमें थोड़ा दूध, मुल्तानी मिट्टी और बादाम का तेल मिलायें। इस मिश्रण को 25 मिनट के लिये चेहरे पर लगायें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
3. बालों में अच्छी तरह कंघा करें, इससे सूखे रंग निकल जायेंगे। उसके बाद 2 या 3 बार सादे पानी से बालों को धोये। फिर शैम्पू , शिकाकाई, आँवला ,बेसन, दही, मुल्तानी मिट्टी; आप जो भी इस्तेमाल करते हैं उससे बालों को धो लें।
4. बेसन में 2 बूंद नीम्बू का रस और ½ चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगा कर सूखने दें। सूखने पर गुंगुने पानी से धो लें।
5. 2 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच सिरका और 2 चम्मच खीरे का रस मिलालें। इसे चेहरे पर लगा कर 2 मिनट तक छोड़ दें। फिर सादे पानी से धो लें।
6. पके हुये केले में 4 बूंद नीम्बू का रस मिलाकर पेस्ट बनायें। इस पेस्ट को हाथ- पैर चेहरे पर लगा कर सूखने दें। सूखने के बाद हाथ में पानी लगा कर हल्के हाथों से उतार दें।

होली खेलने से पहले करें ये उपाय :-
त्वचा के लिये :- होली के दिन रंग खेलने से पहले सारे शरीर पर तेल की मालिश करें। इससे रंग आपके शरीर पर नहीं टिकेगा और आपकी त्वचा सुरक्षित रहेगी।
हाथ पैरों के नाखून के लिये:- हाथ और पैरों के नाखूनों पर नेल पेंट लगा लें ।
सिर के बालों के लिये:- बालों में अच्छी तरह से किसी भी बालों में लगाने वाले तेल से मसाज कर लें।